बड़ौत (बागपत)।
विष्णु बैंक्वेट हॉल में नरेंद्र मोदी विचार मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिसमें पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम से किया गया। इस मौके पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने कहा कि इस मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां, योजनाओं तथा उनके कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाना है। उनकी योजनाओं का आम नागरिक, गरीब, निर्बल को लाभ मिले, हमें इसका प्रयास करना है। ये हमारे प्रधानमंत्री की कूटनीतियों का ही परिणाम है कि आज विश्व में भारत को शक्तिशाली व प्रभावशाली देश के रूप में सम्मान मिलता है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज ठाकुर, बड़ौत विधायक केपी मलिक, बागपत विधायक योगेश धामा ने भी संबोधित किया तथा कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंडल मंत्री योगेश राणा, संदीप जैन, अतुल जैन का मंच के नगर अध्यक्ष रवि जांगिड द्वारा स्वागत किया गया। संचालन लोकसभा पालक कुलदीप त्रिवेदी व सुधीर शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इसमें भास्कर दत्त शर्मा, मनोज कटारिया, प्रभात स्वामी, प्रवीण उपाध्याय, आदेश शर्मा, चरण सिंह, राजू वर्मा, सोनू, विकास, राहुल मलिक आदि उपस्थित रहे।