फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का शोषण बर्दाश्त नही किया जाएगा: सहेन्द्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने ग्राम टांडा मार्ग पर स्थित नांगल में भैसाना चीनी मिल के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर तौल की जांच पड़ताल की। लिपिक से गन्ने की तौल के बारे में जानकारी ली। इस दौरान किसानों ने विधायक से क्रय केंद्रों पर हो रही धांधलेबाजी और घटतौली से अवगत कराया।
विज्ञापन

विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाया कि घटतौली किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। कहीं भी इसकी कमी मिलेगी उसके खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए जिले से लेकर उच्चाधिकारियों से मिला जाएगा। दोषियों के खिलाफ हर हालत में कार्रवाई कराएंगे। एक ओर से किसानों का गन्ने के कम दाम दिया जा रहा है, दूसरी और तौल केंद्र पर घटतौली कर आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। तौल कर्मी की तौल मशीन व गन्ने की बुग्गी की तौल कर जांच की। लिपिक से तौल का कार्य ईमानदारी व निष्ठा के साथ करने को कहा। क्षेत्र के किसान भोले भाले है उनके साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी को भी किसानों का हक छीनने का अधिकार नहीं दिया जाएगा। राजेश, विकास, सुभाष, रवि, सतीश, रामकिशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें