दोघट (बागपत)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय, नंगला कनवाड़ा में चंदन सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंगला कनवाड़ा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय आजमपुर मुलसम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय झूंडपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पलड़ा के 147 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 6, 7 व 8 के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए साइकिल, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। अन्य छात्र-छात्राओं को उनकी प्रतिभा के अनुसार प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रकार से प्रोत्साहित किया जाएगा। संचालन चंदन सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने किया। इसके आयोजन में ग्राम प्रधान मांगेराम का सहयोग रहा।