बड़ौत (बागपत)।
वनस्थली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को जड़ी बूटी की पहचान कराई और उनके लाभ भी बताएं।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन व रोहित जैन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बच्चों को गमले में लगाने वाली जड़ी बूटी, औषधि पौधों से परिचय कराया और प्रत्येक बच्चों को गिलोय, पत्तरचटा (पाषाण भेद), घृत कुमारी (एलोविरा), चिरचिटा आदि को वितरित किया। उन्होंने कहा गिलोय सभी प्रकार के बुखार स्वाइन फ्लू, डेंगू, रक्त कैंसर, मधुमेह, वात कफ, पित्त आदि में उपयोगी है। एलोविरा समस्त पाचन क्रिया को ठीक करता है। लीवर की विकृति को दूर करता है। पत्तरचटा को दिन में तीन बार चबाकर पानी पीने से किडनी की पथरी में लाभ होता है। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। इसमें आरती, सुरभि, पारूल, नंदनी, ज्योति, आलोक आर्य, सुरेंद्र, अनुज, पंकज आदि रहे।