फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रायल के बाद जिला वॉलीबाल टीम का चयन किया
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
चौधरी चरण सिंह एकेडमी, दाहा में रविवार शाम सीनियर वॉलीबाल टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया । इसमें जिला वॉलीबाल टीम का चयन किया।
आयोजित ट्रायल का शुभारंभ बागपत वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार और ओमप्रकाश ने किया। ट्रायल में बड़ौत, बामनौली, दाहा, दोघट, बिजरौल, रंछाड, सरूरपुर, मलकपुर, बावली आदि गांवों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल मेें चयनित होने के लिए खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि ट्रायल के बाद 17 खिलाड़ियों का चयन किया। चयनित खिलाड़ियों को पहले पांच दिन के लिए चौधरी चरण सिंह एकेडमी दाहा में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित खिलाड़ी 17 दिसंबर को मैनपुरी में 19 से 22 दिसंबर तक आयोजित राज्य वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए रवाना होंगे। इस दौरान मास्टर ओमप्रकाश, रामकृपाल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी किरण पाल, तेजपाल दाहा, अशोक, राजीव व जिला सचिव सोविंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें