फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक नियमों का अभिभावकों से भी कराए पालन : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यातायात माह का एसपी जयप्रकाश ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक के नियमों का सभी बच्चे पालन करें और अपने अभिभावकों को भी इसकी जानकारी दी। प्रभातफेरी निकाली और राष्ट्रवंदना चौक पर मानव श्रृंखला बनाई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सेंट एंजेल्स और लक्ष्य स्कूल के बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि जब भी अभिभावकों के साथ दो पहिया वाहन पर बैठे उन्हें हेल्मेट के लिए कहे। इससे उनकी सुरक्षा होगी। नियम की जो भी जानकारी उन्हें मिले, वह अपने भाई, बहन और माता, पिता को जरूर बताए। उन्होंने कहा कि बस में यात्रा करते शरीर का कोई हिस्सा बाहर नहीं निकाला चाहिए। सड़क पार करते समय दोनों ओर देखे, इसके बाद आगे बढ़े। चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद स्कूली बच्चों ने यातायात पुलिस के साथ प्रभात फेरी निकाली। बच्चों की रैली शहर के राष्ट्रवंदना चौक पर पहुंची वहां बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाई। वाहन चालकों को यातायात के नियम का पालन चलने की अपील की। इस दौरान एएसपी अजय कुमार, टीएसआई लोकेंद्र शर्मा, अन्य पुलिस कर्मी और स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें