फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर दूसरे दिन भी चला बुल्डोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण पर दूसरे दिन भी चला बुल्डोजर
विज्ञापन

बागपत। शहर में सड़कों पर किए गए अतिक्रमण पर दूसरे दिन भी नगर पालिका का बुल्डोजर चला। इस दौरान कई दुकानदारों से टीम की नोकझोक हुई। अफसरों ने दो दर्जन दुकानदारों से अतिक्रमण करने पर जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

बागपत नगर पालिका का इरादा शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाना है। क्योकि सड़क पर बहुत अधिक अतिक्रमण हो रहा है। शौकत, मार्किट, यमुना रोड का तो बहुत ही बुरा हाल है। लोगों को वाहनों से तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल रहता है। इसी के चलते एसडीएम विवेक कुमार यादव ने सोमवार को अतिक्रमण अभियान की शुरुआत की थी। मंगलवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य ने अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कई दुकानदारों ने इसका विरोध किया। लेकिन टीम लगातार सड़कों को साफ कराती गई। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना ठोका गया। आर्य का कहना है कि दो दर्जन दुकानदारों से करीब पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण किया तो जुर्माना बढ़ाकर वसूला जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

-----
पूर्व चेयरमेन व सभासद के भी बोर्ड हटवाए
बागपत। ईओ का कहना है कि पूर्व चेयरमैन और सभासद के कई स्थानों पर बोर्ड लगे हुए थे। उनको वहां से हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें