फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवीकलां में युवाओं ने आपसी सहयोग से खोली लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। मवी कलां गांव के युवाओं ने पुस्तकालय खोलकर नई पहल की है। बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ देश-विदेश की जानकारी बढ़ेगी। इस मौके पर वक्ताओं ने युवाओं और स्कूली बच्चों को किताब पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मवी कलां गांव के युवाओं ने मिलकर गांव में पुस्तकालय खोलने का निर्णय लिया । ताकि गांव के युवा वर्ग और स्कूली बच्चों को लाभ मिले। रविवार को इसकी लाइब्रेरी का डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा गांव में शहर से दूर होने के कारण जनसुविधाओं से दूर हैं। क्षेत्र में कहीं भी देश-विदेशों हुई घटनाओं के बारे में ज्ञान नहीं मिल पाती है। कहीं भी ऐसी लाइब्रेरी नहीं है, जहां पर जाकर पढ़ाई कर सके। युवाओं को आगे बढ़ने और पढ़ाई में तेज तर्रार बनने के लिए पुस्तकालय का निर्माण कराया । इसमें सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक किताबें पढ़ने को मिलेगी । इसके अलावा रोजगार से संबंधित सामान्य ज्ञान की पुस्तकें भी लाइब्रेरी में मिलेगी। युवाओं ने कहा गांव में लाइब्रेरी बनने से लाभ मिलेगा। युवा लाइब्रेरी में किताबें पढ़कर अपना ज्ञान बढ़ाएंगे। खाली समय में मनोरंजन से लेकर अन्य तरह की किताब पढ़ने की अपील की है। गांव के लोगों ने कहा यह कोशिश काबिले तारीफ है। इस दौरान अजीत उज्ज्जवल, धर्मपाल उज्ज्वल, रजत उज्ज्वल, दिग्विजय, अंकित, वरुण, अनुज, राहुल, आशीष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें