फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री एएलटी कोर्स के लिए डॉ. मुछाल चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. महेश कुमार मुछाल का राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पंचमढ़ी मध्यप्रदेश मेें होने वाले प्री-एएलटी कोर्स प्रशिक्षण के लिए चयन हो गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया डॉ. महेश मुछाल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर एवं रोवर लीडर है। डॉ. मुछाल मेरठ एवं सहारनपुर मंडल मेें प्री ए एलटी कोर्स करने वाले डिग्री कॉलेज के एक मात्र रोवर लीडर है। डॉ. मुछाल वर्ष 2016-17 के राष्ट्रपति अवार्ड के लिए भारत स्काउट गाइड नई दिल्ली में परीक्षक भी नियुक्ति किए। इनकी उपलब्धियों के मद्देनजर 12 से 16 सितंबर तक पंचमढी मध्यप्रदेश में होने वाले प्री एएलटी कोर्स प्रशिक्षण के लिए चयन किया । डॉ. मुछाल के चय होने पर डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. किरण गर्ग, डॉ. रजनी कश्यप, डॉ. गोविंद, डॉ. अनिल जैन आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें