बड़ौत (बागपत)।
पूर्वी यमन नहर स्थित वन विभाग कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त वन दरोगा साधु राम को विदाई दी। समारोह का शुभारंभ वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह, वन रक्षक सुनील शर्मा, वन कर्मी मनोज और विकास ने संयुक्त रूप से किया। वन क्षेत्राधिकारी ने वन दरोगा साधूराम ने निष्ठा से ड्यूटी निभाएं। उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया।