बड़ौत (बागपत)। चौधरी चरण सिंह इंजीनियर और मेडिकल इंजीनियरिंग में वैदिक यज्ञ के साथ 20वें सत्र का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संजीव आर्य ने बताया कि सोमवार से नए सत्र की कक्षाएं प्रारंभ हो गई है। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, एमबीए, पॉलिटेक्निक, बीएड़ के छात्र-छात्राओं से उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें और कॉलेज में अनुशासन एवं शालीनता बनाए रखें। गुरुओं का सम्मान करें। सभी छात्र-छात्राएं मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करें। संचालन ओमपाल धनकड़ व जावेद अली ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता कॉलेज निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने की। इस अवसर पर विकास सिवाच, राहुल, विजय, मनोज कुमार, अरुण कुमार, जनेंद्र सिंह, श्वेता राठी, वैशाली, मीना, निखिल, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।