फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान पर लखनऊ में मांगेंगे जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। रालोद के छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने चौगामा क्षेत्र के रहतना गांव में किसानों की बैठक में कहा अब समय आ गया है, ऐसे लोगों से जवाब मांगने का जो चुनाव में जनता से लंबे चौड़े वायदे कर सत्ता में आ जाते हैं। भाजपा सरकार ने किसानों से वादा किया था कि किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान मय ब्याज के गन्ना मिलों से दिलवाया जाएगा, लेकिन अभी तक ब्याज दिलवाना तो दूर सरकार गन्ना बकाया भुगतान ही नहीं दिलवा पाई। सरकार से किसान जवाब लेंगे। इसके लिए ग्यारह जुलाई को रालोद लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेगा। इसमें भारतवीर प्रधान, इमरान, राजू तोमर, सुरेंद्र, श्रीनिवास त्यागी, कालूराम त्यागी, रणवीर, गौरव, प्रदीप, पप्पू मुखिया, विनोद राणा, सुरेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें