फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस के अभाव में जिला अस्पताल में तड़पती रही प्रसूता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसको उच्च चिकित्सा अस्पताल के लिए रेफर किया। पीड़ित एंबुलेंस के अभाव में अस्पताल में करीब एक घंटा तड़पती रही। परिजनों ने काफी नाराजगी जताई। चिकित्सकों के कहने पर वहां पर एंबुलेंस पहुंची।
विज्ञापन

छपरौली निवासी महिला कविता को कस्बा की सीएचसी में रविवार दोपहर करीब 12 बजे बेटी पैदा हुई। डिलीवरी के कुछ समय बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों के उपचार के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। परिजन उसको वहां पर लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उसका उपचार किया , लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। वहां के चिकित्सकों ने भी उसको मेरठ अस्पताल रेफर किया। परिजनों ने एंबुलेंस के लिए कई कॉल की, लेकिन वहां पर करीब एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। पीड़ित अस्पताल में तड़पती रही। चिकित्सकों के बोलने पर एंबुलेंस वहां पर पहुंची। बाद में उसको लेकर मेरठ गई। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि एंबुलेंस समय से न पहुंचने का यह पहला मामला नहीं है। जिले में कई बार इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग या जिला प्रशासन के अधिकारी एंबुलेंस समस्या को लेकर गंभीर नहीं दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें