फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेकड़ा में अधिवक्ताओं व एसडीएम में बढ़ा विवाद, न्यायालय का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। अधिवक्ताओं और एसडीएम के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां अधिवक्ताओं ने वादों के फैसलों में विधि व्यवस्थाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाकर एसडीएम न्यायालय का अनिश्चित कालीन बहिष्कार कर विरोध जताया।
विज्ञापन

तहसील न्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताआें ने कहा कि खेकड़ा में वादकारियों को न्याय नहीं मिल रहा है। एसडीएम से वार्ता कर वादों में फैसले विधि व्यवस्था के अनुरुप देने की मांग कर चुके हैं। लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध जता समस्या का समाधान होने तक अनिश्चितकालीन बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी। साथ ही जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार सिंह यादव, महासचिव नीरज त्यागी, राकेश कौशिक, सचिन धामा, विनोद बंसल, लोकेंद्र ढ़ाका, संजय धामा, राजीव धामा, अनीता शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं एसडीएम ज्योति शर्मा का कहना हैं कि वादों के फैसले विधि व्यवस्थाओं के अनुसार किए जा रहे है। इसको लेकर अधिवक्ताओं से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें