फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञोपवीत भारतीय संस्कृति का प्रतीक है

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में हिंदू जागरण मंच की ओर से यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के उपरांत 20 युवाओं का यज्ञोपवित संस्कार किया गया।
विज्ञापन

वीरांगना वाहिनी प्रांत मंत्री प्रियंका आर्या ने कहा कि यज्ञोपवीत भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, श्रीकृष्ण, शिव, ब्रह्मा, गार्गी, सीता, द्रौपदी, सभी नर-नारी यज्ञोपवीत धारण करते थे। यज्ञोपवीत के तीन धागे ऋषि ऋण, पितृ ऋण तथा देव ऋण की याद दिलाते हैं। यज्ञ ब्रह्मा आचार्य कर्मवीर ने कहा कि युवाओं के अच्छे चरित्र निर्माण से ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। आयुषी राणा ने बालिकाओं को संस्कारित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्त्री बच्चों की प्रथम गुरु होती हैं। स्त्री संस्कारवान होगी तो देश के बच्चे भी संस्कारवान बनेंगे। इस मौके पर एडवोकेट मनोज कुमार आर्य, ठाकुर सत्यवीर, आकाश आर्य, रजनी देवी, पायल राजपूत, राजीव विश्वकर्मा, अशोक शर्मा, प्रियांशी आर्य, अंशु आर्य, राजीव राजपूत, दुर्गेश राजपूत, नीरज कुमार, संजना, आकांक्षा शर्मा, प्रेम सिंह राजपूत अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें