फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने नाली में बहाया 20 हजार लीटर पानी

Tue, 10 May 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के पुराना कस्बा स्थित सुभाष गेट पर नगर पालिका की टंकी से बहता पानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत नगर पालिका कर्मचारी ही पानी की कीमत को नहीं पहचान रहे हैं। सोमवार को शहर के पुराना कस्बे की पानी की टंकी को केवल इसलिए खाली कर दिया, क्योंकि पाइप पर लगने वाला वॉल खराब हो गया था। उस समय टंकी में करीब 20 हजार लीटर पानी था, जिसे नालियों में बहा दिया। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में पानी के हालतों से हर कोई वाकिफ है। बागपत जनपद डार्क जोन में है,  लेकिन शहर की नगर पालिका के कर्मचारियों का अदूरदर्शी रवैया देखने को मिला। पुराना कस्बा में बनी पानी की टंकी के पाइप से पानी टपकता दिखाई दिया। कर्मचारियों ने पानी टपकने से बचाने के लिए पानी की टंकी को ही खाली कर दिया।

टंकी में 20 हजार लीटर के करीब पानी था।  लोगों ने कहा इस पानी को टैंक में भरकर अन्य किसी जगह प्रयोग किया जा सकता था। ईओ सुदर्शन चंद्र ने कहा पालिका कर्मचारियों ने पानी बर्बाद किया है, इसकी जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। गौरतलब है पिछले दिनों नगर पालिका कर्मचारियों को ही टोंटी बंद करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन


माह में दो से तीन बार खाली करते हैं टंकी 
बागपत। क्षेत्र के श्रीनिवास चौहान, मोनू चौहान, अमित चौहान, सुदेश, श्याम चौहान, लोकेश, कुंवर अशोक चौहान ने बताया पानी की टंकी को इसी प्रकार एक महीने में दो से तीन बार खाली कर दिया जाता है। हजारों लीटर पानी को पालिका कर्मचारी बर्बाद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें