फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलपुरा मोहल्ले में 20 बच्चे एलर्जी से ग्रस्त

विज्ञापन
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में गंदगी का ढेर दिखाते लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
मुगलपुरा मोहल्ले में 20 बच्चे एलर्जी से ग्रस्त
विज्ञापन

बागपत। शहर के मुगलपुरा मोहल्ले में फैली गंदगी बीमारी परोस रही है। जिसके चलते 20 से अधिक बच्चे एलर्जी से ग्रस्त हो गए हैं और अधिकांश घरों में बुखार, जुकाम, खांसी के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रस्त है। मोहल्ले वालों ने बताया कि पिछले 20 सालों से गंदगी की सफाई नहीं हुई।
मुगलपुरा मोहल्ले में रहने वाले आफताब, शहजाद, राशिद आदि ने बताया कि मोहल्ले में कुछ खाली जगह पर लोग गंदगी डालते हैं। यहां पिछले 20 साल से अधिक समय से कूड़ा डाला जा रहा है। अब बरसात के बाद कूड़े की जगह में पानी भरने से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। बताया कि आसपास रहने वाले जैद, असद, ईनाइशा, अर्श, गुलफशा, खुर्शीदा, चांद, इकरा, अबरार, रिहाना, गुलनाज, शबनम, शफीक, जावेद, सोनू, जमशेद, शौकीन समेत 20 से अधिक बच्चों के शरीर पर एलर्जी हो गई है। इसके अलावा वायरल बुखार भी पैर पसार रहा है। लोगों ने बताया कि गंदगी की समस्या का समाधान कराने के लिए कई बार तहसील दिवस में भी शिकायत दी गई, लेकिन अभी भी गंदगी की समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

---
जल्द कराया जाए समस्याओं का समाधान
गंदगी के कारण संक्रामक बीमारी फैलती जा रही हैं। आसपास रहने वाली महिलाएं बुखार व वायरल से ग्रस्त हैं और बच्चों में एलर्जी फैल रही है। जल्द से जल्द गंदगी की समस्या का समाधान कराया जाए। -जावेद
-
रिश्तेदारों ने आना कर दिया बंद
मोहल्ले में गंदगी फैली हुई है और तेज हवा चलते ही गंदी पॉलीथिन उड़ने लगती है। गंदगी के कारण अब रिश्तेदारों ने भी उनके यहां आना बंद कर दिया है। जिसके लिए कई बार तहसील दिवस में शिकायत भी की। - आसिफ
विज्ञापन

वर्जन-मोहल्ला मुगलपुरा में गंदगी के कारण बीमारी फैलने का मामला जानकारी में नहीं है। टीम भेजकर लोगों जांच कराई जाएगी। विभाष राजपूत, अधीक्षक सीएचसी।
वर्जन-शहर की सभी कालोनियों में नियमित सफाई के लिए कर्मचारी व कई गाड़ियां लगाई गई हैं। जो घर घर जाकर कूड़ा इकट्ठा करते हैं। मुगलपुरा मोहल्ले में फैली गंदगी टीम भेजकर साफ करा दी जाएगी। - एडवोकेट राजुद्दीन, चेयरमैन नगर पालिका।

बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में बच्चों के हाथ में हुई एलर्जी दिखाता युवक- फोटो : BAGHPAT

बुखार से पीड़ित महिला- फोटो : BAGHPAT

बुखार से पीड़ित महिला- फोटो : BAGHPAT

मुगलपुरा मोहल्ला निवासी जावेद- फोटो : BAGHPAT

मुगलपुरा मोहल्ला निवासी आसिफ- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें