फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंजीपतियों के साथ मिलकर देश को लूट रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, दाहा। टीकरी में भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का धरना चल रहा है। मंगलवार को रालोद के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व राज्यमंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल किसानों के धरने में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पूंजीपतियों के साथ मिलकर देश को लूट रही हैं, सरकार किसानों की जमीन को कौड़ी के भाव में छीनकर अडानी, अंबानी को सौंपना चाहती है। राष्ट्रीय लोकदल अन्नदाताओं के साथ है। इस मौके पर जाबिर प्रधान बोपरा, सलीम दोघट, संजीव राठी, राहुल प्रधान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

परंपरागत तरीके से मनाएं त्योहार, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
चांदीनगर। चांदीनगर थाना में त्योहारों को देखते हुए मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें थाना प्रभारी नितिन पांडेय ने त्योहार परंपरागत तरीके से मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि त्योहार पर माहौल खराब करने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। इस मौके पर एसएसआई मुनेंद्र पाल शर्मा, बाबू प्रधान, संदीप प्रधान, प्रदीप शर्मा, अशोक कुमार, ओमबीर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें