फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़न दस्ते ने गाड़ी से बरामद किए 2.80 लाख रुपये 

Tue, 10 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
व्यापारी की गाड़ी से 2.80 लाख रुपये बरामद किए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागत के खेकड़ा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उड़न दस्ते ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा पाठशाला के पास बड़ौत के व्यापारी की गाड़ी से 2.80 लाख रुपये बरामद किए। व्यापारी ने कहा वे दिल्ली में शादी का सामान खरीदने जा रहे थे। टीम ने संदिग्ध मान रुपये को कब्जे में ले लिया। इससे वहां  अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


 बड़ौत निवासी सचिन वत्स की कस्बे में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। वे सोमवार को अपने दो साथियों के साथ  गाड़ी से दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित खेकड़ा पाठशाला के पास उड़न दस्ते के इंचार्ज पृथ्वीराज शर्मा अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। टीम ने सचिन की गाड़ी को रुकवाया। चेकिंग के दौरान गाड़ी से 2.80 लाख रुपये बरामद हुए। पूछताछ करने पर सचिन ने कहा शादी का सामान खरीदने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। टीम ने उच्चाधिकारियों की जानकारी दी। मौके पर सीओ संजीव सुमन, खेकड़ा थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव और अन्य अधिकारी पहुंचे। पूछताछ करने पर सचिन सहीं जवाब नहीं दे पाए। बाद में टीम ने रकम को कब्जे में ले लिया। सीओ ने कहा चेकिंग में 2.80 लाख रुपये बरामद हुए हैं। रुपये की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें