फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर अभिकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा बड़ौत परिसर में सोमवार को लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा प्रदर्शन किया। परिसर में सभी अभिकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर अपनी मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर धरना दिया।
विज्ञापन

अभिकर्ताओं ने बताया कि काफी समय से बीमा धारकों के बोनस में वृद्धि किया जाना, पॉलिसी लोन एवं अन्य वित्तीय लेनदेन पर ब्याज में कमी करना, बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी हटाया जाना, अभिकर्ताओं की ग्रेजुएटी 20 लाख तक बढ़ाने, सभी अभिकर्ताओं के लिए ग्रुप मेडिक्लेम लागू करना आदि मांगों को लेकर आवाज उठाई जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। मौके पर यूनियन के अध्यक्ष रमेश तोमर, अमित प्रताप, शहजाद, वीरपाल, प्रविंद, सतेंद्र गुप्ता मनोहर लाल, वीरेंद्र, जुनैद, ओमप्रकाश, श्रीनिवास, विनोद खोबा, मनोज राणा, सुरेश राणा, सुभाष तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें