फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालक क्रेडिट कार्ड के लिए 2.5 हजार आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालक क्रेडिट कार्ड योजना के तहत जनपद का लक्ष्य 7300
विज्ञापन

जमीन व पशुओं की नस्ल और संख्या के आधार पर बैंक देंगे ऋण
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। पशुपालक क्रेेडिट कार्ड योजना के तहत जिले के ढाई हजार पशुपालकों ने आवेदन किया है। 15 दिसंबर से शुरू हुई योजना के लिए जनपद का लक्ष्य 7300 हजार पशुपालकों का क्रेडिट कार्ड बनवाने का रखा गया है। जमीन व पशुओं की नस्ल और संख्या के आधार पर बैंक पशुपालकों को ऋण प्रदान करेंगे।
प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण व पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। इसके तहत पशुपालकों का क्रेडिट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पशुपालकों को बैंकों से ऋण दिया जा रहा है। दिसंबर माह में योजना लागू की गई। इसको लेकर लोगों में रुझान दिख रहा है। कृषि प्रधान जनपद में 7300 हजार क्रेडिट कार्ड बनवाने के लक्ष्य के सापेक्ष फिलहाल ढाई हजार लोगों ने आवेदन किया है। आवेदनों की जांच कर पशुपालन विभाग की ओर से बैंकों को उपलब्ध करा जाएगा। बैंकों की ओर से पशुपालक के पास जमीन, पशुओं की संख्या और उनके नस्ल के अनुसार ऋण दिया जाएगा। नई योजना से डेयरी उद्योग और पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा खुशीराम ने बताया कि जल्द ही लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। योजना के बाबत व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया है। हालांकि पात्रों को ही बैंकों से ऋण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में 4.62 लाख मवेशी, तीन दर्जन से अधिक डेयरी
जनपद में लगभग 4.62 लाख भैंस व गाय हैं। 50 कामधेनु डेयरी हैं। रोजाना करीब सात हजार लीटर से अधिक दुग्ध उत्पादन होता है। पशुपालकों के लिए क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था होने से डेयरी उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें