फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 19वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 8
विज्ञापन

बड़ौत। दयानन्द विद्या मंदिर में रविवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन बड़ौत का 19वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमेें एसोसिएशन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेगराज सिंह श्योराण व संचालन राजवीर सिंह तोमर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए नगरपालिका अध्यक्षा के प्रतिनिधि रालोद नेता अश्वनी तोमर ने बताया कि सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन लगातार जनहित में काम कर रही है। यह सराहनीय काम है। नगर में चहुमंखी विकास कराना हमारा मकसद है। बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ़ मनीष तोमर ने कहा कि उनके हॉस्पिटल में वरिष्ठ नागरिकों को पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने बुजुर्गों से समय-समय पर जांच कराने की अपील की। सीनियर एडवोकेट विनोद कुमार जैन ने कहा कि वरिष्ठ लोगों के अनुभवों का लाभ समाज को मिल रहा है। हमें अपने बुजुर्गों का पूरा सम्मान करना चाहिए। इंडियन पीस मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ़ रमेश कुमार पासी ने भी संगठन के कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान संगठन के साथ जुड़ने वाले नए सदस्यों का परिचय कराया गया। इस दौरान 80 वर्ष की आयु पूरी कर लेने पर शिवनारायण शर्मा, दिनेश मोहन शर्मा व हरपाल सिंह को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें