मनरेगा में कराए गए कार्यों की जांच के निर्देश
बागपत। मनरेगा योजना से कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों पर 37 प्रतिशत खर्च किया गया है जो बेहद कम है। इसमें 60 प्रतिशत तक खर्च किया जाना चाहिए था। समीक्षा में यह स्थिति सामने आने के बाद सीडीओ पीसी जायसवाल ने सभी बीडीओ को निर्देशित किया सभी कार्य श्रेणियों की जांच कराएं और इसकी रिपोर्ट दें। 25 अप्रैल तक इस कार्य को पूरा करना है। सभी बीडीओ को निर्देश दिए समय से पहले कार्यों की जांच की जाए। कार्य अन्य कार्य श्रेणी में फीड हो गए हैं तो उन्हें 25 अप्रैल को राज्य स्तरीय मनरेगा सेल लखनऊ में भेजकर उन्हें एवं कृषि आधारित गतिविधियों की श्रेणी में फीड कराना सुनिश्चित करेंगे। लखनऊ से वापस आने पर कार्रवाई से उन्हें अवगत कराएंगे।