फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ ने 13 वाहनों के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बिना टैक्स जमा किए अन्य राज्यों से जिले में आने वाले वाहनों और अधूरे कागजों के साथ हाईवे पर दौड़ने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। एआरटीओ ने हाईवे पर दौड़ने वाले वाहनों की चेकिंग कराई तो अन्य राज्यों से आने वाले वाहन बिना टैक्स जमा कराए हाईवे पर दौड़ते मिले। साथ ही वाहनों के कागज भी पूरे नहीं मिले। इसके चलते 13 वाहनों के चालान काटे और वाहन चालकों को तीन दिन में टैक्स जमा करने के सख्त निर्देश दिए। टैक्स जमा न करने पर वाहनों के क्षेत्र में घुसने पर उन्हें ब्लैक लिस्ट में डालने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि टैक्स जमा न करने वाले 13 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें