फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौहड्डा के व्यक्ति का बिजरौल के गांव में शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव के जंगल मेें चार दिन पूर्व लौहड्डा गांव के मोहन पाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। उसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं आया है। अब शव का बिसरा जांच के लिए भेजा, उसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व मोहन पाल उम्र 42 वर्ष पुत्र लखमान सिंह निवासी लौहड्डा मंगलवार शाम घर से आया, जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बुधवार तड़के उसका शव बिजरौल गांव के जंगल में चौ. यशपाल की ट्यूबवेल के पास मिला। उसके पास शराब की बोतल भी पड़ी थी, उसके शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। उसके बड़े भाई अनिल ने कोतवाली में तहरीर दी, कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, इसका बिसरा जांच के लिए भेजा, उसकी रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें