फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्वालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर उठाया धर्म लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रेलवे रोड पर स्थित आर्य समाज भवन में यज्ञ हुआ, इसमें श्रद्धालुओं ने आहुति दी। इस दौरान डॉ. ओमवीर सिंह ने कहा कि जो मनुष्य भगवान की वेदरूपी वाणी का मनन करता है, उसका कल्याण होता है। समूचे मनुष्य समाज को व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए जिन पदार्थों की आवश्यकता होती है, वे पदार्थ वेद मेें निहित हैं। वेद का मुख्य उद्देश्य मुनष्य को मुक्ति दिलाना है। इस अवसर पर रामबली राणा ने कहा कि नगर में जगह-जगह लोगों ने डेरियां खोल रखी हैं। पशुओं का मल मूत्र नालियों मेें बहा दिया जाता है, उन्होंने ऐसा करने से लोगों को मना किया। ब्रहमा अगिरसमुनि रहे, यज्ञमान ब्रजभूषण रहे। इसमें कृष्णपाल, ओमपाल राठी, डॉ. हरपाल सिंह, सतेंद्र, हरवीर सिंह, गुलाब, राधेश्याम, जयप्रकाश, सुरेंद्र, सुनील आर्य, राजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें