खेकड़ा (बागपत)। ग्यारह अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान के लिए पुलिस प्रशासन चुनाव आयोग के निर्देशानुसार व्यापक बंदोबस्त करने में जुटा है। रविवार को खेकड़ा कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने पुलिस बल एवं आईटीबीपी के जवानों के साथ क्षेत्र के कई गांवों में वाहनों में सवार होकर फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च वापस खेकड़ा कोतवाली में समाप्त हुआ। अधिकारियों ने लोगों से चुनाव में शांति बनाने की अपील की।