रैली में दिया जल संरक्षण का संदेश
बड़ौत। 74 यूपी वाहिनी एनसीसी कैडेटों ने शुक्रवार को जल संरक्षण को लेकर नगर के मुख्य मार्गों से रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
इससे पूर्व आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत नाथन ने कहा कि जल सभी जीव-जन्तुओं के लिए अमूल्य निधि है। आज पूरे विश्व में जल का संकट व्याप्त है। दुनिया औद्योगिकीकरण की राह पर चल रही है। लेकिन स्वच्छ एवं रोग रहित जल मिल पाना कठिन होता जा रहा है। शुद्ध पेयजल के अभाव में कई बड़ी बीमारियां फैल रही हैं और मानव सेहत खतरे में पड़ रही है।
उन्होंने अधिक से अधिक पौधरोपण करने के साथ ही वर्षा सहित नदियों के जल संरक्षण पर जोर दिया।
इसके बाद एनसीसी कैडेटों ने नगर के मुख्य मार्गों में गांधी रोड, नेहरू रोड, संजय मूर्ति, अग्रसेन मूर्ति, रेलवे रोड, बड़ौली रोड, बड़का रोड से जल संरक्षण रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर मोहिन्द्र, सुबेदार नरेश कुमार, नायब सुबेदार यशवंत ङ्क्षसह, हवलदार रविन्द्र कुमार, हवलदार सुखबिन्दर, विपिन कुमार, अशोक कुमार, मनोज धामा, अनिल कुमार, अरविन्द कुमार, घनश्याम, राजकुमार, प्रविंद्र शामिल रहे।