फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा0 मुछाल मैसेंजर आफ पीस रिंग बैजअवार्ड से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन कॉलेज बड़ौत में आयोजित प्रादेशिक रोवर एंड रेंजर समागम में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा ने डॉ. महेश कुमार मुछाल को मैसेंजर आफ पीस रिंग बैज अवार्ड एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। यह सम्मान स्काउट मूवमेंट के विश्व संगठन की ओर से दिया जाता है। डॉ. मुछाल को एशिया पैसिफिक रीजन के द्वारा विश्व शांति ,चैन और अमन के लिए प्रयास कर वैश्विक ग्लोबल स्तर पर अपने कार्य को प्रदर्शित करने पर प्रदान किया हैं। वैश्विक स्तर पर रोवर लीडर डॉ. मुछाल 2010 से स्कांउटिंग आंदोलन से जुड़े हैं। इन्हें भारत स्काउट और गाइड, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय प्रशिक्षक के रूप में योग प्रशिक्षण शिविर जम्मू एवं राष्ट्रीय जंबूरी 2016 मैसूर ,कर्नाटक में भारत स्काउट और गाइड, नई दिल्ली के चीफ नेशनल कमिश्नर भाईदास नागराले जी ने सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. मुछाल ने स्काउटिंग, योग एवं शिक्षा के क्षेत्र में महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें