फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति धर्म में बांटकर वोट पाना चाहती है भाजपा:वीरपाल राठी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव में रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें रालोद किसान प्रकोष्ठ के वेस्ट यूपी अध्यक्ष वीरपाल राठी ने कहा कि भाजपा धर्म और जाति में बांटकर वोट की राजनीति कर रही है। पूर्व विधायक राठी ने कहा कि किसान मजदूर और अल्पसंख्यकों के हितों के लिए रालोद लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश में किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा है। निजी मिल मालिक मनमानी पर उतारू हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास लोकसभा चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है। वह इस बार भी जाति धर्म में लोगों को बांटकर वोट लेना चाहती है। लेकिन इस बार जनता गठबंधन के साथ है।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने जरीफ क़ुरैशी को किसान प्रकोष्ठ के वेस्ट यूपी महासचिव बनाने की घोषणा की तथा उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपा। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत निधि से गांव में बनाई गई सीसी रोड का उद्घाटन भी किया। बैठक का संचालन मास्टर सुरेश राणा, अध्यक्षता धनपाल सिंह ने की। पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश मलिक, बसपा जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव, शानू कुरैशी भुरू कुरैशी, हाजी सईद, गुलजार, लईक, हनीफ, सलीम क़ुरैशी, रमजानी, साबिर, साबू, सगीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें