अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। जम्मू एंड कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान डीएसपी अशोक और सिपाही अमन ठाकुर के शहीद होने पर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। कैंडल जलाकर उनकी आत्म शांति के लिए प्रार्थना की। सरकार से आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री अमित मानव, गौरव शर्मा, आकाश शर्मा, सचिन कुमार, सागर कश्यप, अंकुर मानव मौजूद रहे।