छपरौली (बागपत)। कस्बा स्थित श्री आशाराम जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में विश्वविद्यालय की परीक्षा हुई। इसमें 95 उपस्थित रहे और दो अनुपस्थित रहे। केंद्र अधीक्षक एवं प्राचार्य डॉ. कविता जैन ने बताया कि परीक्षा की पहली पाली में एमए प्रथम वर्ष हिंदी व समाजशास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें सभी चार पंजीकृत परीक्षार्थियों उपस्थित रहे। दूसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष की हिंदी की परीक्षा हुई, इसमें 92 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें 90 उपस्थित रहे और दो अनुपस्थित।