बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर रोड पर रालोदियों की बैठक में वक्ताओं ने केएचआर इंटर, खामपुर लुहारी में 17 फरवरी को जयंत चौधरी की होने वाली महारैली को सफल बनाने पर बल दिया।
पूर्व विधायक वीरपाल राठी की अध्यक्षता में हुए बैठक में जिला उपाध्यक्ष रालोद सुबोध राणा ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में रालोद पूरी सख्ती से चुनाव लडे़गा, इसी को लेकर रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी युवाओं में उत्साह बढ़ाने के लिए जगह-जगह सभाएं कर रहे हैं। रालोद आपसी भाईचारे की पार्टी है और आम जनता भाजपा नीतियों से तंग हो चुकी है, आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। 17 फरवरी को केएचआर इंटर कॉलेज में जयंत चौधरी की सभा होगी, इसे लेकर युवाओं किसानों, मजदूरों व अल्पसंख्यकों में उत्साह है, उन्होंने उनकी सभा में पहुंचने की अपील की। इसमें उमर मोहम्मद, ब्रहम पाल, सोमपाल सिंह, मास्टर सोहन पाल, आबिद आदि रहे।
दो लोगों को जेल भेजा
बड़ौत। पुलिस ने चेकिंग के दौरान वांछित चल रहे अनुज पुत्र सुरेंद्र निवासी बावली और विराट पुत्र योगेंद्र निवासी बिहारीपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।