फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने रोकने पर कार्यकर्ताओं में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सपा की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोके जाने पर आक्रोश जताया और इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। नेहरू रोड पर अपने ही आवास पर बैठक में सपा जिला कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पंवार ने कहा कि आज भाजपा सरकार अंग्रेजों की तरह काम कर रही है। जो बोलता है, उसे ही दबाने का काम किया जा रहा है। उप्र के मुख्यमंत्री का कहना है कि शराब कांड में विरोधियों का हाथ है, यह बहुत गैर जिम्मेदाराना बयान है। इस तरह का बयान देकर मुख्यमंत्री अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकते हैं। इसकी अध्यक्षता विक्रम आर्य ने की। संचालन जितेंद्र यादव ने किया। इसमें ललित सभासद, नीटू सभासद, नासिर अली, इशाक, बाबू सैनी, अशोक, ब्रजपाल सिंह, संजीव पंवार, आशू, सुरेश पंवार, प्रमोद, मैनपाल, कृष्णपाल, पप्पू, अशोक आदि शामिल थे। उधर, गुराना के ग्राम प्रधान रणधीर ने भी रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें