फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता शूटरों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह शूटिंग एकेडमी पर आयोजित कार्यक्रम में शामली मेें संपन्न शूटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले शूटरों को सम्मानित किया गया। एकेडमी के संचालक जेपी सिंह ने बताया कि 11 से 14 जनवरी तक शामली की एके रायफल क्लब में ओपन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था, जिसमेें एकेडमी के शूटर दुष्यंत ने एनआर 10 मीटर पिस्टल वर्ग में 400 में से 350 अंकों के साथ गोल्ड मेडल, आकाश ने 378 अंकों के साथ गोल्ड और अभि ने 326 अंकों के साथ सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसके अलावा कृष्ण ने एनआर 10 मीटर रायफल में 377 अंकों के साथ गोल्ड मेडल और अनवर ने 400 में से 370 अंकों के साथ सिल्वर मेडल प्राप्त किया। श्रवण कुमार ने आईएसएसएफ में 600 में 575 अंकों के साथ गोल्ड मेडल और चैम्पियंस ऑफ चैम्पियन का खिताब प्राप्त किया। आयोजक अमित कुमार ने श्रवण कुमार को 6100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। विजेता शूटरों को संस्था के अध्यक्ष डा. आरपीएस तोमर, संस्था सचिव डा. मनीष तोमर, कोच श्रवण कुमार ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें