बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की चतुर्थ इकाई का एक दिवसीय शिविर मंगलवार को कॉलेज प्रांगण में आयोजित किया । कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना व लक्ष्य गीत की प्रस्तुति देकर किया। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता रानी ने रासेयो के उद्देश्य व स्वामी विवेकानंद के जीवन पर जानकारी देते हुए स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय निर्माण मेें अहम भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया। प्रथम सत्र मेें स्वयंसेवकों ने रैली निकाली। रैली का शुभारंभ प्राचार्य डा. नरेंद्र सिंह व डा. गीता रानी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मेें अंशिका तोमर, प्रियंका तोमर, नेहा, साक्षी, संध्या राणा, रितु, नितिक्षा, नेहा, आरती, अप्सरा, तरन्नुम, कोमल, डॉ. अलका रानी, डॉ. निर्मला देवी, डॉ. नीलम राणा, डॉ. इंदु, डॉ. मुनेश, डॉ. पूनम, डॉ. अमरपाल, डॉ. तेजवीर, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. ओमेंद्र, डॉ. नरेंद्र कुमार का योगदान रहा।