कबड्डी लीग के विजेताओं का स्वागत किया
खेकड़ा। नेपाल में सम्पन्न हुई इंटरनेशनल प्रो कबड्डी प्रतियोगिता में खेकड़ा के साथ ही क्षेत्र के ग्राम मवीकलां के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। पदक जीतकर लौटे मेधावी खिलाड़ियों का गांव में स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप एकेडमी की टीम ने भाग लेकर इंडिया का प्रतिनिधित्व किया। जिले के खिलाड़ियों शुभम धामा, वरूण, अभिषेक, विक्रांत आदि ने मलेशिया की टीम को 38.32 अंको के स्कोर से हराकर पदक हासिल किए। शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम मवीकलां में लौटने पर मेधावी खिलाड़ियों और कोच सचिन गुर्जर, शिवकुमार शर्मा का स्वागत किया गया। इस दौरान रामोतार सिंह चेयरमेन, सुभाष गुर्जर, लेखराज प्रधान, धीरज उज्जवल, चौधरी भोपाल सिंह, सागर, अमित, मोंटी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।