बड़ौत (बागपत)। नगर व क्षेत्र में बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल बृहस्पतिवार को खत्म होने पर बैंकों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक के आह्वान पर राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर थे, जिस कारण लेन-देन ठप रहा। एटीएम तक खाली पड़े रहे। बृहस्पतिवार को हड़ताल समाप्त होने पर बैंकों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे दिन बैंकों में हंगामे की स्थिति बनी रही, वहीं कई बैंकों मेें स्टाफ की कमी के चलते ग्राहकों व कर्मचारियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। वहीं एटीएम पर भी रुपये निकालने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।