फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में सुधीर पंवार को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बिनौली रोड पर बस स्टैंड के पास सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर पंवार को सपा के जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, प्रधान गुराना रणधीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि यह बहुत गौरव की बात है कि जनपद के गांव ककड़ीपुर के रहने वाले इंजीनियर सुधीर पंवार को नई दिल्ली मेें 15 और 16 दिसंबर को आयोजित अभियंताओं का द्विवार्षिक सम्मेलन में 2.50 लाख डिप्लोमा अभियंताओं ने अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। उन्हें शाल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर पंवार ने कहा कि पद की गरिमा रखकर क्षेत्र के विकास में पूरा सहयोग रहेगा। इसमें इंजीनियर वीरपाल पंवार, विकास, सुधीर, राजेश, नरेंद्र, ओमवीर, धर्मवीर, नवीन, संदीप, राकेश, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें