फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम स्तर पर किया जाएगा संगठन को मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अखिल भारतीय वर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक वात्सायन पैलेस में हुई। प्रदेशाध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के राश्ट्रीय संयोजक पंडित रविंद्र शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री पंडित राजपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्याय पंडित राधेश्याम शर्मा को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का निर्माण 1939 में भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय ने किया था, जिसमें सभी को पूर्ण आस्था है। ग्राम स्तर तक संगठन को मजबूत बनाया जाएगा, इसके लिए सभी संकल्प लिया। समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कराया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद कौशिक ने किया ओर संचालन पूर्व प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा ने किया। पंडित मांगेराम शर्मा, डॉ. योगेश कौशिक, योगेश प्रधान, सत्यवीर, शिवमोहन भारद्वाज, सुरेंद्र, ओमवीर शर्मा, पंडित सेवाराम शर्मा, सुखवीर , सुरेंद्र पाल शर्मा एडवोकेट, रमेश चंद, राजेंद्र शर्मा, संजीव शर्मा, पिंटू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें