बड़ौत (बागपत)। बड़ौली गांव में चौधरी अलबेल सिंह के आवास पर अखिल भारतीय राज आर्य सभा की बैठक अलबेल सिंह की अध्यक्षता में हुई, इसमें जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें चौधरी अलबेल सिंह को जिला कोषाध्यक्ष, राजेंद्र आर्य, महक सिंह और डॉ. सुनीता आर्य को संगठन मंत्री, डॉ. सुखपाल आर्य टीकरी को कार्यकारिणी सदस्य, विजय आर्य को जिला प्रवक्ता, इंदर पाल आर्य उपमंत्री, ओम पाल आर्य बड़ौली सदस्य, श्याम सिंह प्रदीप आर्य एडवोकेट ब्लॉक अध्यक्ष छपरौली, मनवीर आर्य युवा संगठन मंत्री, सुभाष आर्य बड़ौत ब्लॉक अध्यक्ष बनाया।