फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल लिपिक को बंधक बनाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तौल लिपिक को बंधक बनाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिनौली। सामान्य प्रजाति का गन्ना नही लिए जाने से गुस्साए जिवाना गुलियांन के किसानों ने शुक्रवार को किनौनी मिल के क्रय केंद्र पर तौल लिपिक को बंधक बनाकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिवाना गुलियांन के किसानों ने एक पखवाड़े पूर्व सामान्य गन्ना की आपूर्ति शुरू कराने की मांग को लेकर धरना व अनशन किया था। मौके पर पहुंचकर गन्ना विभाग के अधिकारियों ने 25 दिसंबर से सामान्य गन्ना आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया था। किसानों का कहना है कि मलकपुर मिल द्वारा पर्ची जारी कर सामान्य गन्ना लेना शुरू कर दिया है, लेकिन किनौनी मिल ने अभी तक न तो सामान्य पर्ची इंडेंट भेजा है और न ही गन्ना आपूर्ति शुरू की है। मिल के अधिकारी रोज किसानों को टरका रहे हैं। किनौनी मिल प्रबंधन की मनमानी से गुस्साए किसानों ने किनौनी के गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने वहां मौजूद तौल लिपिक लोकेंद्र मलिक को भी बंधक बनाकर प्रदर्शन किया। इस किसानों ने मिल प्रबंधन को चेतावनी दी कि, दो दिन में सामान्य गन्ना आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो फिर से आंदोलन शुरू किया जायेगा। इस दौरान हरेंद्र सिंह, इंद्रपाल, बिल्लू, बेहुराम, हरवीर, ओमपाल, विजयपाल, सतीश, अरविंद, गुलबीर, रामफल, आनंद, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें