फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने अटल जी का जन्मदिन मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित आवासीय वृद्ध आश्रम में वृद्धों को फल वितरित किये। सीताराम मंदिर में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने उन्हें युग पुरुष बताया। नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि आजादी के बाद सही मायने में अटल जी ही देश के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने। इसमें डॉ. मनोज धामा, सुशीला सिंघल, सन्नी गुप्ता, अमित झा, मयंक सिंघल, मनोज धामा, नरेश वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। खेकड़ा सीएचसी पर चिकित्सकों ने जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया और शिविर लगाकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में चिकित्सकों ने 123 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाई बांटी और मरीजों को स्वस्थ रहने के गुर बताए। साथ ही 16 मरीजों के रक्त के नमूने लिए गए। कार्यवाहक सीएचसी प्रभारी डा. आमिर खान, डा. सुनीता, डा. आमिर, डा. सतीश, डा. मनीश त्यागी, धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक, संजय शर्मा, कालू यादव, आरिफा तबस्सुम, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें