दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में चौधरी बारू सिंह के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियां न आने से रोष जताया। चेतावनी दी कि यदि पर्चियां नहीं भेजी तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में किसानों ने कहा कि कस्बे में भैंसाना चीनी मिल के छह गन्ना क्रय केंद्र है। अधिकतर किसानों के पास सामान्य प्रजाति का गन्ना है। सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियां नहीं आ रही। गेहूं बुआई का समय चल रहा है। किसान गन्ने के खेत खाली न होने के कारण गेहूं की बुआई नहीं कर पा रहे है। किसानों ने कई गन्ना सहकारी समिति बुढ़ाना पर शिकायत की, लेकिन इसके बाद भी पर्चियां नहीं भेजी जा रही है। किसानों में आक्रोश पनप रहा है। निर्णय लिया कि जल्दी ही पंचायत बुलाकर धरना-प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई जाएगी। इसमें मास्टर महेंद्र सिंह राठी, बाबू राम, संजीव, रतन सिंह, विजय सिंह, अतर सिंह, ओमपाल, गुरुवचन, सतेंद्र राठी, प्रमोद, सुदेश, कृष्ण, वीरपाल, सुशील राठी, संजीव, अजय राठी आदि रहे।