फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के प्रयासों से टीकरी कस्बें की सीएचसी के लिए स्वीकृत हुई धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। टीकरी कस्बे में काफी दिनों तक कस्बावासियों सीएचसी को संचालित कराने को लेकर धरना दिए जाने और छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के प्रयास से 62 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की, अब कस्बावासियों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने बताया कि कस्बावासियों ने सीएचसी चालू कराने के लिए काफी दिनों तक धरना दिया। उन्होंने भी धरने पर बैठकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उनकी जायज मांगों को देखते हुए उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री को कई बार लिखा। उन्होंने इन समस्याओं को लेकर टीकरी कस्बे के लोगों को साथ लेकर सीएम से भी मुलाकात की। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग उप्र से भी उन्हें मांग की तो उन्होंने इसे जायज ठहराया। अब टीकरी कस्बे में सीएसची को संचालन कराने के लिए 62 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इस धनराशि से सीएचसी व उपकरण, मशीन व अन्य सामग्री मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें