फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार के अनुदान से संवरेगा महिलाओं का भविष्य: योगेश धामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत विकास भवन में मैगा कैंप का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक योगेश धामा ने 115 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 1.15 करोड़ के अनुदान पत्र बांटे। इससे महिलाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जिले में सैकड़ों की संख्या में स्वयं सहायता समूह गठित हैं। आजीविका मिशन के शनिवार को विकास भवन में सभागार में मैगा कैंप का आयोजन किया। इसमें 115 स्वयं सहायता समूहों को फंड स्वीकृति के प्रमाणपत्र वितरित किए। मुख्य अतिथि विधायक योगेश धामा रहे। उन्होंने महिलाओं से कहा कि जो सरकार से लाभ मिल रहा है, इससे अपना रोजगार चलाकर क्षेत्र से गरीबी को खत्म करने में योगदान देंगे। बेरोजगार महिलाओं को अपने स्तर से रोजगार मुहैया कराएंगे। सीडीओ पीसी जायसवाल और एनआरएलएम के उपायुक्त डीडीओ हुब लाल ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूहों को फंड, सामुदायिक निवेश फंड, स्टार्ट अप फंड के 1.15 करोड़ का स्वीकृति पत्र वितरित किए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें