बिनौली (बागपत)। बिजवाड़ा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में चल रही तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन वाजिदपुर, सिनौली और बरवाला की टीमों ने मैच जीते।
शनिवार को हुए मुकाबलों में वाजिदपुर ने ग्लहेता की टीम को 42-17, सिनौली ने फजलपुर को 25-13, बरवाला ने बामनौली की टीम को 29-14, जिवाना ने धनौरा की टीम को 41-30, बिजवाड़ा क्लब ने माल माजरा की टीम को 35-17 अंक के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को होगा। रेफरी मोहित, हरेंद्र पहलवान रहे। इसमें देवेंद्र क्यामपुर, धर्मेंद्र, सतीश टटीरी, नीटू, जय कुमार, अखिल, पंकज, मुस्तफा आदि रहे।