फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा नदी क्षेत्र में फैला रही बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कृष्णा नदी का दूषित पानी क्षेत्रवासियों के लिए काल बन गया है और लोग तरह-तरह की बीमारियों का शिकार बन रहे हैं। समस्या के विरोध में मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसान नेता रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में मंगलवार को बरनावा, बिनौली, सिरसली, रंछाड़, जिवाना आदि गांव के काफी संख्या मेें लोग तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कृष्णा नदी के किनारे बसे गांव के लोग दूषित पानी के चलते बीमार हो रहे हैं। नदी का दूषित पानी सरकारी हैंडपंपों के जरिए घरों तक पहुंच रहा है, जिसके सेवन से लोग कैंसर, चर्म रोग, टीबी आदि जैसी बीमारियों का शिकार बन रहे है। लगातार शिकायत किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने समस्या को लेकर प्रदर्शन किया और नदी के किनारे बसे गांवों मेें लगे हैंडपंपों को 200 फिट की जगह 350 फिट पर लगाए जाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदेालन की चेतावनी दी। प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में प्रकाशचंद, ब्रह्मपाल, वीरसेन, प्रदीप कुमार, सोनू, जितेंद्र, कंवरपाल, सोहनवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें