फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में 10:44 पर होगा झंड़ा पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में नौ अगस्त को शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। शिवालयों का भगवान आशुतोष का जलाभिषेक होगा। पुरा महादेव मंदिर पर इस बार झंडा पूजन का समय 10:44 मिनट का निकला है। झंडा पूजन होते ही मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्त कांवड़ियों का रैला उमड़ेगा।
विज्ञापन

पुरा गांव स्थित परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में भी हर वर्ष की भांति लाखों की संख्या में कांवड़िये भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। झंडा पूजन के बाद जलाभिषेक का विशेष महत्व रहता है। मंदिर में झंडा लगते ही कांवड़ियों का रेला गर्भगृह की ओर से जलाभिषेक के लिए उमड़ता है। इस बार नौ अगस्त को रात में 10:44 मिनट पर झंडा पूजन होगा। जिसके बाद दुर्ग पर शंखनाद के बीच झंड़ारोहण किया जाएगा। झंडारोहण के बाद ही चौदस का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। पंडित जयभगवान शर्मा मुख्यपुजारी ने बताया कि झंडारोहण के बाद जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। इस बार मंदिर में रात में जलाभिषेक होने के कारण कांवड़ियों की भीड़ सुबह होते-होते कम हो जाएगी, क्योंकि सभी शिवभक्त रात में जलाभिषेक शुरू कर देंगे।

जिले में पहुंचने शुरू हो गए कांवड़िये
बागपत। जिले में कांवड़ियों का पहुंचना शुरू हो गया है। कांवड़ मार्गों पर बोल बम-बम के जयकारे सुनाई देने लगे हैं। शिवभक्तों की सेवा के लिए लोग भी घरों से बाहर आने शुरू हो गए हैं। पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें