फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के लिए लड़ी जाएगी आरपार की लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

टीकरी कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चालू कराने की मांग को लेकर 45वें दिन भी कस्बावासियों का धरना जारी रहा।
वक्ताओं ने कहा कि अभी तक कोई समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कस्बावासियों ने अब शासन-प्रशासन से आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। सीएचसी पर समस्या का समाधान को लेकर 22 जुलाई को क्षेत्र वासियों की पंचायत बुलाई । इसमें बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। क्षेत्र के निरपुडा, हिम्मतपुर सुजती, किशनपुर बरला, दोघट, आसरा, गांगनौली, नांगल भगवानपुर, भड़ल आदि गांव में जनसंपर्क कर महापंचायत को सफल बनाने की अपील की। इसमें समिति के अध्यक्ष मास्टर महेंद्र सिंह, शिवकुमार राठी, चौधरी सुखबीर सिंह, प्रमोद राठी, कौशल कश्यप, अमरजीत राठी, रामपाल शर्मा, ब्रहम सिंह, रमेश भगत, विजय राठी, धर्मेंद्र, संजीव, सेवाराम, जयबीरी, जग्गो देवी, सुरेखा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें